Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
राजस्थान

डीग में हथियारों के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार, 4 अवैध हथियार बरामद

पहाड़ी पुलिस-DST ने संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपियों को पकड़ा, सीकरी पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा; आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

डीग। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहाड़ी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को पकड़ा, जबकि सीकरी थाना पुलिस ने एक अन्य आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों के कब्जे से कुल चार अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पहाड़ी थाना पुलिस और DST टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाजूका गांव के स्कूल के सामने से गंगौरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित एक बंद पड़े क्रशर प्लांट में कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 315 बोर की एक अवैध बंदूक, 315 बोर का एक अवैध कट्टा और 12 बोर की एक अवैध बंदूक बरामद की गई। पुलिस ने तीनों हथियारों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनीप (27) पुत्र भूरजी मेव, रिहान (20) पुत्र हाकम मेव और खालिद उर्फ खल्ली (27) पुत्र अय्यूब मेव के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गंगौरा, थाना पहाड़ी, जिला डीग के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी कार्रवाई में सीकरी थाना पुलिस ने वारिस (26) पुत्र साहबुद्दीन मेव, निवासी उडकीदल्ला, थाना सीकरी, जिला डीग को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध सिंगल शॉट बंदूक बरामद की है। इस मामले में भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और हथियार रखने तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!