पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर 10 गाड़ियां फूंकीं, ट्रैफिक पुलिस चौकी में आग; हाईवे जाम
युवक की मौत पर 10 गाड़ियां फूंकीं, ट्रैफिक पुलिस चौकी में आग; हाईवे जाम

पटना | हमारे मठ
बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और दुर्घटना में शामिल बस सहित करीब 10 वाहनों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। हालात पर काबू पाने के लिए 9 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को शांत कराने तथा स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।



