Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

सावन मास की हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को बिश्नोई धर्मशाला में होगा हवन

सावन मास की हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को बिश्नोई धर्मशाला में होगा हवन

डबवाली। सावन मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर बुधवार, 12 अगस्त को डबवाली की चौटाला रोड स्थित बिश्नोई धर्मशाला परिसर में श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बिश्नोई सभा के सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली अमावस्या मंगलवार, 11 अगस्त की रात 1 बजकर 52 मिनट पर लगेगी और बुधवार, 12 अगस्त की रात 11 बजकर 6 मिनट पर उतरेगी। उन्होंने बताया कि अमावस्या के अवसर पर हिसार के पास रावत खेड़ा साथरी में 12 अगस्त को विशाल मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि डबवाली में अमावस्या के उपलक्ष्य में श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर के प्रांगण में बुधवार सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पुजारी श्री राम वेदमयी वाणी से 120 शब्दों का पाठ करेंगे और अमृतमयी पाहल तैयार की जाएगी। बिश्नोई सभा के सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर हवन यज्ञ में आहुति दें और पाहल का प्रसाद ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि अमावस्या बिश्नोई समाज के लिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है, इसलिए श्रद्धालु निर्धारित समय के अनुसार व्रत धारण करते हुए धार्मिक आयोजन में भाग लें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक परंपराओं का पालन करने तथा परिवार सहित मंदिर परिसर में पहुंचकर हवन में सहभागिता करने का आह्वान किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!