Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
haryana

BJP नेता के भतीजे की हत्या का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार, साथी भी हिरासत में

रेवाड़ी में 5 दिन पहले दोस्त जितेंद्र यादव की सिर पर हमला कर हत्या का आरोप; पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्या की वजह और वारदात का पूरा खुलासा करेगी

रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे जितेंद्र यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार प्रवीण उर्फ पपला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके एक साथी अमन के भी पुलिस की गिरफ्त में आने की सूचना है। आरोप है कि 7 सितंबर की शाम कमालपुर के भाड़ावास रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के पास प्रवीण ने अपने करीबी दोस्त 40 वर्षीय जितेंद्र यादव के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें आरोपी जितेंद्र पर हमला करता नजर आया था। फुटेज के अनुसार, जितेंद्र के गिरने के बाद भी उस पर कई बार वार किए गए, जबकि आरोपी का साथी उसे पीछे खींचता दिखाई दे रहा है। मृतक के चाचा एवं भाजपा नेता उत्तम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रवीण ठेकेदार को नामजद करते हुए एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में नाराजगी बढ़ रही थी। वहीं, हत्या के पांच दिन बाद भी वारदात के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। परिवार की ओर से पैसे के लेन-देन को हत्या की वजह बताया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों द्वारा महिला से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक के चाचा उत्तम सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि जितेंद्र की हत्या से दो दिन पहले प्रवीण ने अपनी पत्नी पर हमला किया था, जिसमें उसके सिर पर टांके आए थे। बताया गया कि प्रवीण मध्यप्रदेश के रतलाम में चल रहे काम से गांव लौटा था और इसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस आज दोपहर एक बजे एएसपी दीपिका अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का विस्तृत खुलासा करेगी, जिसमें हत्या के कारण, वारदात में शामिल अन्य लोगों और गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!