रांची
हिसार में मंथली मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
मंथली नहीं देने पर व्यापारी भाइयों पर हमला करने का आरोप; CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा, वारदात वाली जगह पर ले जाकर कराई निशानदेही


हिसार के पटेल नगर में व्यापारियों से कथित तौर पर 3 लाख रुपए की मंथली मांगने और विरोध करने पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यापारी भाइयों पर हुए हमले के CCTV फुटेज में दिखाई दिए थे।
पुलिस आरोपियों को वारदात वाली जगह पर लेकर गई, जहां पुलिस ने उनकी निशानदेही की। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले में राहुल उर्फ गोल्डन, मोहित उर्फ रोज, काकू उर्फ मंगल, मोहित उर्फ भैया और आकाश को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यापारी भाइयों के साथ मारपीट की घटना में लाठी-डंडों, गंडासे और चाकू का इस्तेमाल किया गया। हमले में दोनों घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।
परिवार का आरोप है कि आरोपियों द्वारा कई दिनों से मंथली की मांग की जा रही थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।