प्रिया सरोज–रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को
15 महीने पहले हुई थी सगाई, लखनऊ के रमाडा होटल में होगी शादी; परिवार और करीबी मेहमान समारोह में होंगे शामिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की तैयारियां दोनों परिवारों में शुरू हो गई हैं।
शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदारों के अलावा खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। प्रिया सरोज मछलीशहर से सपा सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके हैं।
8 जून 2025 को हुई थी सगाई
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई। रिंग पहनाते समय प्रिया भावुक होकर रो पड़ी थीं।
सगाई समारोह में दोनों ने केक काटा और परिवार व मेहमानों के साथ डांस भी किया था। समारोह में राजनीतिक और क्रिकेट जगत से जुड़े कई मेहमान पहुंचे थे।
सगाई में शामिल हुए थे कई VIP मेहमान
रिंग सेरेमनी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। क्रिकेट जगत से राजीव शुक्ला, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार और यश दयाल समेत कई लोग समारोह में पहुंचे थे।
क्रिकेटर की शादी में पहली मुलाकात
रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात करीब तीन साल पहले एक क्रिकेटर की शादी के दौरान हुई थी। दोनों का परिचय एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और रिश्ता आगे बढ़ा।
25 साल की उम्र में सांसद बनीं प्रिया सरोज
प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। वह 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से निर्वाचित हुईं। उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर से तीन बार सांसद रह चुके हैं।
संघर्ष से क्रिकेट के स्टार बने रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बताया है कि उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कठिन होने के बावजूद रिंकू ने क्रिकेट खेलना जारी रखा। शुरुआती दौर में मैच और क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए पैसों की कमी भी उनके सामने रही।




