निशुल्क स्कैन कैंप में 182 मरीजों की हुई जांच
कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल में हड्डियों और जोड़ों की मुफ्त जांच, मरीजों को दी गई जरूरी दवाइयां

लुधियाना | कलगीधर रोड स्थित कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल में हड्डियों और जोड़ों की जांच के लिए विशेष निशुल्क स्कैन कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का ने किया।
कैंप में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश रिंग ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान कुल 182 मरीजों की हड्डियों का निशुल्क स्कैन किया गया और जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।
अविनाश सिक्का ने अस्पताल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।
कैंप को सफल बनाने में डॉक्टर नेहा महाजन, डॉक्टर सतविंदर, बंटी, स्वर्ण, हनी, रमनदीप कौर और रोहित कश्यप ने विशेष सहयोग दिया। सभी ने मिलकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य और निशुल्क जांच कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को सीधे तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan



