Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

श्री शिव शक्ति मंदिर का 43वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह आज से

भजनों से गुंजा मंदिर परिसर, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए भाव-विभोर

 

लुधियाना | किदवई नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से 43वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह आज मंगलवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो रहा है। छह दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव की सफलता के लिए मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन सुदर्शन गोसाई, अध्यक्ष विनोद गोयल, संरक्षक सुभाष माटा सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रथम निमंत्रण पत्र महामाई के चरणों में अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि समारोह का विधिवत शुभारंभ आज सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके बाद मंदिर प्रांगण में उन परिवारों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना करवाई जाएगी, जिन्होंने मंदिर में भगवान के विग्रह स्थापित किए थे।

मंदिर ट्रस्ट के संरक्षकों के अनुसार 5 मई से 9 मई तक प्रतिदिन सुबह नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। समारोह के अंतिम दिन 9 मई शनिवार शाम 7 बजे हरिदासी महाराज द्वारा श्री राधा नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक आयोजन भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष केंद्र रहेगा।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusth

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!