जनगणना 2027 को लेकर ऑनलाइन स्वगणना अभियान तेज
15 मई तक आमजन भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म, प्रशासन ने की भागीदारी की अपील

Jodhpur में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में 1 से 15 मई तक ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। प्रशासन ने आमजन से समय रहते ऑनलाइन फॉर्म भरकर अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
स्कूल-कॉलेजों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम (प्रथम) जवाहर चौधरी तथा उप जिला जनगणना अधिकारी मीनाक्षी चौधरी के नेतृत्व में सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों के स्टाफ को स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने शिक्षकों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
उपखंड अधिकारी भोपालगढ़ श्रद्धा सिंह के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर विभागीय अधिकारियों को स्वगणना का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने स्वयं ऑनलाइन स्वगणना कर अधीनस्थ कर्मचारियों और आमजन को प्रेरित किया।
ई-मित्र केंद्रों के जरिए भी किया जा रहा प्रचार
अभियान के तहत पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय किशन व्यास और उप निदेशक रविंद्र कुमार सहित कई कार्मिकों ने स्वगणना कर लोगों को जागरूक किया। वहीं आईटीएस विभाग ने ई-मित्र संचालकों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




