जोधपुर से जुड़ी 3 समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे
गोरखपुर, मऊ और लालकुआं रूट के यात्रियों को राहत, कन्फर्म सीट मिलने की बढ़ी उम्मीद

odhpur से संचालित होने वाली तीन लंबी दूरी की समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया गया है। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है। अतिरिक्त ट्रिप बढ़ने से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।
जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे
उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम के अनुसार ट्रेन संख्या 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन 21 मई से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार शाम 4:15 बजे जोधपुर से रवाना होकर मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, लोहारू, रेवाड़ी, दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार रात 11:25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रविवार सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन में भी बढ़े ट्रिप
ट्रेन संख्या 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल में भी 8 अतिरिक्त ट्रिप जोड़े गए हैं। यह ट्रेन 24 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होकर जयपुर, फुलेरा, लखनऊ, अयोध्या और आजमगढ़ होते हुए सोमवार रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 26 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से रवाना होकर बुधवार सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
लालकुआं-राजकोट स्पेशल के भी बढ़े फेरे
इसके अलावा ट्रेन संख्या 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल के संचालन में भी विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं से 17 मई से 12 जुलाई तक और ट्रेन संख्या 05046 राजकोट से 18 मई से 13 जुलाई तक कुल 9 अतिरिक्त ट्रिप संचालित की जाएंगी।
काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस रहेगी प्रभावित
दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल में नए इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के कार्य के चलते ट्रेन संख्या 17605 काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस 14 मई को प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह ट्रेन पूर्णा जंक्शन और हजूर साहिब नांदेड़ स्टेशन के बीच करीब 1 घंटा 20 मिनट तक नियंत्रित रहेगी।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan



