सीएम का आडसर दौरा रद्द, तैयारियों पर खर्च लाखों रुपए बेकार
तीन दिन की तैयारियों पर फिरा पानी, अब नए गांव में ‘चौपाल’ की तैयारी शुरू

Bikaner के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आडसर गांव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma का दौरा अंतिम समय में रद्द हो गया। पिछले तीन दिनों से प्रशासनिक अमला जिस ‘चौपाल’ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था, वह अचानक निरस्त हो गया। टेंट, स्टेज, हेलीपैड, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च हुए लाखों रुपए अब बेकार चले गए।
रात में आया संदेश, सुबह छाया सन्नाटा
मुख्यमंत्री को मंगलवार को आडसर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगानी थी। शनिवार से ही जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए थे। वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं, लेकिन सोमवार देर रात जयपुर से आए संदेश के बाद दौरा रद्द कर दिया गया।
मंगलवार सुबह जहां मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां होनी थीं, वहां सन्नाटा पसरा रहा और टेंट उखाड़ने का काम शुरू हो गया।
टेंट, स्टेज और हेलीपैड पर खर्च हुए लाखों
कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ टेंट, साउंड सिस्टम, मंच, हेलीपैड और सुरक्षा घेरा तैयार करने पर प्रशासन ने करीब 10 से 20 लाख रुपए खर्च किए थे। दौरा रद्द होने से यह पूरा खर्च बेकार चला गया। अब सरकारी मशीनरी डैमेज कंट्रोल में जुटी है।
अब नए गांव में होगा कार्यक्रम
चर्चा है कि मुख्यमंत्री का दौरा पूरी तरह रद्द नहीं हुआ है, बल्कि अब आडसर की जगह किसी दूसरे गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन नए वेन्यू की तलाश में जुट गया है। जलदाय विभाग, जिला परिषद और पुलिस को अब नए गांव के हिसाब से दोबारा डेटा, प्रेजेंटेशन और सुरक्षा रूट चार्ट तैयार करना होगा।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
कार्यक्रम रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर खर्च की बर्बादी को लेकर लोगों ने प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए। विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाया और तैयारियों पर हुए खर्च को लेकर तंज कसा।
विधायक बोले- गांव में गमी थी
श्रीडूंगरगढ़ विधायक Tarachand Saraswat ने कहा कि गांव में एक युवक की मौत हो गई थी, जिससे पूरा गांव शोक में था। ऐसी स्थिति में कार्यक्रम करना उचित नहीं था। उन्होंने बताया कि गमी की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को दी गई थी, जिसके बाद रात 11 बजे दौरा रद्द करने का निर्णय लिया गया।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




