Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jaipur

जलेबी चौक से चोरी हुई स्कॉर्पियो 4 घंटे में बरामद

100 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

जयपुर में माणकचौक थाना पुलिस ने जलेबी चौक से चोरी हुई स्कॉर्पियो कार का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है।

घूमने आए युवक की कार हुई थी चोरी

करण शर्मा ने बताया कि 5 मई को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह जयपुर घूमने आया था और अपनी स्कॉर्पियो कार जलेबी चौक में खड़ी कर गया था। कुछ देर बाद लौटने पर कार गायब मिली।

इसके बाद माणकचौक थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक, सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कविया और थानाधिकारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची।

सीकर जाते समय पकड़े गए आरोपी

तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी चोरी की स्कॉर्पियो लेकर सीकर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रानोली टोल नाके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

अहमदाबाद और बिहार के आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीप नारायण मिश्रा निवासी साबरमती, अहमदाबाद और रितेश मिश्रा निवासी रोहतास, बिहार हाल निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो कार नंबर GJ 01 ZA 4412 बरामद कर ली है।


डीजीएफटी-आईसीईगेट स्क्रिप घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार

अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जयपुर साइबर पुलिस ने डीजीएफटी-आईसीईगेट स्क्रिप घोटाले में कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

संजीव नैन ने बताया कि आरोपियों ने डीजीएफटी खातों में अनधिकृत पहुंच बनाकर फर्जी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के जरिए नई ICEGATE आईडी तैयार की और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

हाल ही में गिरफ्तार आरोपियों में राहुल झा, यशवंत गर्ग, नदीम खान और सतपाल तुंगरिया शामिल हैं। मामले की जांच विशेष साइबर टीम कर रही है।


वृद्ध महिला की सोने की चूड़ी काटकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

ऑटो में बैठाकर बनाती थी महिलाओं को निशाना

जवाहर नगर थाना पुलिस ने वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण चोरी करने वाली गैंग की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कटर भी बरामद किया है।

रंजीता शर्मा ने बताया कि आरोपी गैंग ऑटो में घूमकर अकेली और वृद्ध महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने बैठाती थी और रास्ते में उनके आभूषण काटकर चोरी कर लेती थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी महिला चन्द्राबेन उर्फ चंदा देवी को गिरफ्तार किया है।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!