बड़ी कंपनी में नौकरी पाने के लिए रचा फर्जीवाड़ा
भाजपा नेताओं के नाम पर 30 करोड़ का फर्जी टेंडर वायरल, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में अशोकनगर थाना पुलिस ने भाजपा पदाधिकारियों के नाम और लेटरहेड का दुरुपयोग कर 30 करोड़ रुपए का फर्जी टेंडर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे में पकड़ लिया।
भाजपा नेताओं के नाम का किया इस्तेमाल
राजर्षि राज ने बताया कि शिकायतकर्ता अजय कुमार विजयवर्गीय ने पुलिस को जानकारी दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा पदाधिकारियों के नाम और संगठनात्मक पहचान का गलत इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने “NAMODOOT RAJASTHAN CAMPAIGN Election Outreach & Ground Mobilisation Programme” नाम से फर्जी आरएफपी दस्तावेज तैयार किया था।
अमित मालवीय और मदन राठौड़ के नाम पर फर्जी दस्तावेज
पुलिस के अनुसार दस्तावेज में भाजपा आईटी सेल और अमित मालवीय के नाम का इस्तेमाल कर 30 करोड़ रुपए के कथित टेंडर की जानकारी डाली गई थी। इसके अलावा मदन राठौड़ के नाम और भाजपा लेटरहेड का भी दुरुपयोग किया गया।
फर्जी टेंडर में ईएमडी जमा कराने के लिए एसबीआई खाते की जानकारी भी साझा की गई, जो भाजपा का अधिकृत खाता नहीं था।
12 घंटे में आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पुलकित गुप्ता निवासी महेश नगर, जयपुर को गिरफ्तार कर लिया।
बड़ी कंपनी में नौकरी पाने के लिए किया फर्जीवाड़ा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार से जुड़ी एक बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल करना चाहता था। इसी उद्देश्य से उसने लैपटॉप, इंटरनेट और एआई तकनीक की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मोबाइल और लैपटॉप जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali




