Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jaipur

जयपुर-आबू धाबी की दूसरी फ्लाइट सेवा फिर शुरू

एतिहाद एयरवेज की उड़ान बहाल होने से यात्रियों को बड़ी राहत

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए एयर कनेक्टिविटी एक बार फिर मजबूत होने लगी है। लंबे समय से बंद पड़ी Etihad Airways की जयपुर-आबू धाबी दूसरी फ्लाइट सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। फ्लाइट EY-328 और EY-329 के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

1 मार्च से बंद थी सेवा

ईरान-अमेरिका तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण खाड़ी देशों के लिए कई उड़ानों पर असर पड़ा था। इसी के चलते एतिहाद एयरवेज ने 1 मार्च से अपनी दूसरी जयपुर-आबू धाबी फ्लाइट बंद कर दी थी।

अब क्षेत्र में हालात सामान्य होने और सीजफायर के बाद एयरलाइंस कंपनियां धीरे-धीरे अपनी सेवाएं बहाल कर रही हैं।

रात 2:10 बजे जयपुर पहुंचेगी फ्लाइट

नई व्यवस्था के अनुसार अबू धाबी से आने वाली फ्लाइट रात 2 बजकर 10 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं जयपुर से यह फ्लाइट तड़के 3 बजकर 55 मिनट पर अबू धाबी के लिए रवाना होगी।

प्रवासी भारतीयों और व्यापारियों को फायदा

इस सेवा के फिर शुरू होने से राजस्थान से यूएई और अन्य खाड़ी देशों में काम करने वाले प्रवासी भारतीयों, व्यापारियों और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। अब तक जयपुर से अबू धाबी के लिए केवल शाम के समय एक ही फ्लाइट उपलब्ध थी।

यात्रियों को मिलेंगे बेहतर विकल्प

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार दूसरी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को समय के लिहाज से ज्यादा विकल्प मिलेंगे और पैसेंजर्स का दबाव भी कम होगा।

एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि जयपुर से खाड़ी देशों के लिए सीधी उड़ानों की मांग लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में अन्य अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!