Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bikaner

प्रिंस खान का विवादित वीडियो वायरल

धनबाद SSP को दी धमकी, बाबूलाल मरांडी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

झारखंड में भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। वीडियो में धनबाद के एसएसपी को धमकी दी गई है। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

“कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल”

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में धनबाद एसएसपी पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं और यदि इनमें सच्चाई है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी बड़ा संकट है।

SSP पर लगाए गए गंभीर आरोप

मरांडी ने कहा कि वीडियो में गरीबों की जमीन कब्जाने, माइनिंग माफिया और प्रशासनिक अधिकारियों के गठजोड़ तथा सत्ता और वर्दी के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां क्यों दी जा रही हैं।

“सरकार कानून के साथ है या माफिया के?”

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अधिकारी को हटाने और न्यायिक निगरानी में जांच करवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जनता यह देख रही है कि सरकार कानून के शासन के साथ खड़ी है या माफिया तंत्र के दबाव में काम कर रही है।

वीडियो में क्या बोला प्रिंस खान

वायरल वीडियो में प्रिंस खान धनबाद के एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। उसने व्यापारियों से रंगदारी, कोयला कारोबार और पुलिस पर दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए।

वीडियो में उसने यह भी दावा किया कि “तीन AK-47 और 1000 गोलियां धनबाद पहुंचा दी गई हैं।” साथ ही कई अन्य धमकी भरे बयान भी दिए गए।

SSP की ओर से नहीं आया जवाब

मामले में प्रभात कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!