Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bikaner

मेंटेनेंस वर्क के चलते कल दो घंटे बिजली बंद रहेगी

सुबह 7 से 9 बजे तक बीकानेर के कई इलाके होंगे प्रभावित

बीकानेर शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुबह 7 बजे से 9 बजे तक करीब दो घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

बिजली विभाग के अनुसार सांखुडेरा, रिजर्व पुलिस लाइन, रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एमएस कॉलेज, पंजाबगिरान मोहल्ला, चांदनी होटल, गिन्नाणी क्षेत्र, बागवानों का मोहल्ला, रामपुरिया आइस फैक्ट्री, चौखुंटी, नगर निगम स्टोर, कमला कॉलोनी, नूरानी मस्जिद और सांसी मोहल्ला क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विनोबा बस्ती और रोशनीघर क्षेत्र भी प्रभावित

इसके अलावा विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, हुसैनी मस्जिद, बड़ी जसोलाई, रामदेव मंदिर, कुचीलपुरा, फड़ बाजार, रोशनीघर चौक, हेड पोस्ट ऑफिस, नाथु की ताल, शेखों का मोहल्ला, हरिजन बस्ती और बड़ी गुवाड़ इलाके में भी बिजली कटौती होगी।

इन इलाकों में भी रहेगा असर

लाइट हाउस ऑफिस, पांवासर कुआं, महिला मंडल स्कूल, केसर-देसर चौक, अगुणा चौक, सिंक्रेटिक स्कूल, एफसीआई गोदाम, इंदिरा कॉलोनी, उरमूल सर्कल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, सुभाषपुरा, अमरसिंह पुरा, चूना भट्टा, लाल क्वार्टर और विजया बैंक क्षेत्र में भी सुबह दो घंटे बिजली बंद रहेगी।

लोगों से सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!