40 साल बाद बोफोर्स केस बंद: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका खारिज की, घोटाले के आरोप से राजीव गांधी 1989 का चुनाव हारे थे
घोटाले के आरोप से राजीव गांधी 1989 का चुनाव हारे थे

करीब चार दशक पुराने बोफोर्स घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अंतिम याचिका भी खारिज कर दी। इसके साथ ही यह मामला अब पूरी तरह समाप्त हो गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस केस में आगे किसी तरह की सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने 2005 के दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर भी विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें हिंदुजा ब्रदर्स और बोफोर्स कंपनी को पहले ही बरी किया जा चुका था।क्या था बोफोर्स घोटालायह मामला 1986 में भारत सरकार और स्वीडन की कंपनी एबी बोफोर्स के बीच हुई 1,437 करोड़ रुपए की तोप खरीद डील से जुड़ा है। इस सौदे के तहत भारत ने 400 होवित्जर तोपों की खरीद की थी।1987 में इस डील को लेकर खुलासा हुआ कि अनुबंध हासिल करने के लिए कथित रूप से कमीशन और रिश्वत दी गई थी। इस विवाद ने देश की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया था।घोटाले के आरोपों का राजनीतिक असर इतना गहरा पड़ा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1989 का लोकसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद यह मामला भारत के सबसे चर्चित राजनीतिक घोटालों में शामिल हो गया।अब सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद इस लंबे समय से चल रहे विवाद पर कानूनी रूप से भी विराम लग गया है




