Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

फ्रेंड्स ग्रुप के तीज महोत्सव में छाई मस्ती, प्रियंका शर्मा बनीं तीज क्वीन

फ्रेंड्स ग्रुप के तीज महोत्सव में छाई मस्ती, प्रियंका शर्मा बनीं तीज क्वीन

डबवाली। फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से रविवार देर शाम न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित शर्मा फंक्शन हॉल में तीज महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने ढोल की थाप पर उत्साहपूर्वक प्रवेश किया, जहां तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया गया। तीज महोत्सव के दौरान तीज क्वीन कांटेस्ट के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं फनी गेम्स आयोजित किए गए, जिनका प्रतिभागियों ने जमकर आनंद लिया। डीजे की धुनों और ढोल की थाप पर महिलाओं व बच्चों ने नृत्य कर कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। रैंप वॉक कांटेस्ट के तीनों राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियंका शर्मा ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। उन्हें क्राउन और सैशे पहनाकर सम्मानित करने के साथ आकर्षक उपहार भी भेंट किए गए। वहीं चेहरे पर बिंदी लगाने की प्रतियोगिता में सुनीता अग्रवाल ने बाजी मारी। रिबन कटिंग गेम भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। आयोजन के दौरान पारंपरिक तीज पर्व के महत्व, इसकी परंपराओं और इसे मनाने की विधि के बारे में भी जानकारी साझा की गई। निर्णायक की भूमिका मैडम सुषमा मिढा ने निभाई और प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में रैंप वॉक, प्रश्न-उत्तर और टंग ट्विस्टर जैसी प्रतियोगिताओं ने भी खूब मनोरंजन किया। मंच संचालन धमीजा श्याम वाटिका की निदेशिका अनीता धमीजा और मैडम मीनाक्षी चुघ ने संयुक्त रूप से किया। फ्रेंड्स ग्रुप के संदीप सिंगला, विक्की सिरसवाल और सुदेश आर्य ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूले के साथ पंजाबी विरसे को दर्शाने वाली चरखा, छज्ज, पंखी, घड़ोली और फुलकारी जैसी पारंपरिक वस्तुओं को सजावट में शामिल किया गया था। इसके अलावा राजस्थानी संस्कृति तथा जय श्रीराम और श्री श्याम के प्रिंट वाले दुपट्टों से भी सेल्फी प्वाइंट को आकर्षक रूप दिया गया। कार्यक्रम के दौरान धमीजा श्याम वाटिका के पुनीत धमीजा ने अपने फनी जोक्स से उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान कोल्ड ड्रिंक, जूस, कॉफी और स्नैक्स का वितरण किया गया तथा कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं भावी विधायक राकेश शर्मा सपरिवार, डिंपल शर्मा, श्लोक आर्य, पवन अग्रवाल, रमाकांत शर्मा, मास्टर तेजस आर्य लड्डू, बेबी हिताक्षी, माहिरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!