Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

यूपी में मानसून का कहर: आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्ढा; संभल में 100 बीघा फसल जलमग्न

आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्ढा; संभल में 100 बीघा फसल जलमग्न

लखनऊ | हमारे मठ

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, नोएडा, जालौन, मिर्जापुर और संभल समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर जलभराव और सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।आगरा में बारिश के चलते सड़क अचानक धंस गई, जिससे करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए प्रभावित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया है।संभल जिले में नहर कट जाने से तेज बहाव में करीब 8 फीट का हिस्सा बह गया, जिससे आसपास की लगभग 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग की टीम कटान रोकने और नहर की मरम्मत में जुटी हुई है।वहीं नोएडा में जलभराव के कारण एक अंडरपास में एम्बुलेंस फंस गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!