Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर, महिला की मौत; 15 यात्री घायल

15 यात्री घायल

भिंड | हमारे मठ       मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार को नेपाल से पुणे जा रही एक स्लीपर बस की एलपीजी सिलेंडरों से लदे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक एक ट्रॉले को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्लीपर बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू करते हुए काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भेजा गया।हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!