Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

ममता बनर्जी बोलीं- मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए

ममता बनर्जी बोलीं- मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए

पुलिस के सामने रोका काफिला, जूते-पत्थर फेंकने का आरोप; बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर चकनाचूर हो जाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना जिले में उनकी गाड़ी पर भीड़ ने पत्थरों से हमला किया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के सामने ही उनका काफिला रोक दिया गया और प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर मिट्टी, कीचड़, जूते और पत्थर फेंके।

ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी कार्यकर्ता बिरजू केओट की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने जा रही थीं। रास्ते में बिजपुर के पास स्थानीय भीड़ ने उनका काफिला रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए।

ममता बनर्जी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी कार पर हमला एक साजिश का हिस्सा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले से उनके कार्यक्रम की जानकारी थी, इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि यदि कार की खिड़की खुली होती तो पत्थर लगने से गंभीर चोट लग सकती थी और उनकी जान भी जा सकती थी। ममता ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ‘पूरा पश्चिम बंगाल गुंडों के कंट्रोल में है।’

टीएमसी कार्यकर्ता की मौत के बाद परिवार से मिलने पहुंची थीं

ममता बनर्जी टीएमसी कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने पहुंची थीं। बताया गया है कि बिरजू की मौत हालीशहर पुलिस की हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद हुई थी। घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी बढ़ गया है।

तीन महीने में हिंसा से जुड़ा तीसरा मामला होने का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी से जुड़ी हिंसा और मारपीट की यह तीन महीने में तीसरी घटना बताई जा रही है। 8 जुलाई को भी उनके घर के बाहर तीन लोगों को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!