Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित तीसरा आरोपी गिरफ्तार

थाना शहर डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और नशा तस्करी के दो मामले दर्ज

डबवाली में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर डबवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित तीसरे आरोपी अमनप्रीत को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशन में पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं को रोकने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 20 मई 2026 को न्यू बस स्टैंड के नजदीक वाल्मीकि चौक, मंडी डबवाली से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान थाना शहर प्रभारी निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक की मदद से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया तथा अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम की सतर्क निगरानी, सटीक रणनीति और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप 21 अगस्त 2026 को दो आरोपियों गुरप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह को काबू किया गया तथा उनके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब इस मामले में वांछित तीसरे आरोपी अमनप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अमनप्रीत का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर सामने आया कि उसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2021 में थाना कोतवाली बठिंडा में चोरी का मामला तथा वर्ष 2020 में थाना कालांवाली में नशा तस्करी का मामला शामिल है। पुलिस ने आमजन से अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी HSRP नंबर प्लेट लगवाने की भी अपील की है। पुलिस के अनुसार HSRP नंबर प्लेट से वाहनों की पहचान अधिक आसान और विश्वसनीय होती है तथा चोरी हुए वाहनों को ट्रेस करने और बरामद करने में पुलिस को सहायता मिलती है। इसके अलावा आपराधिक घटनाओं में वाहनों की पहचान कर अपराधियों तक पहुंचने में भी यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट लगवाकर पुलिस एवं प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!