bathinda
अमन गोयल के जन्मदिन पर लायंस क्लब बठिंडा ग्रीन ने वृद्धाश्रम में की लंगर सेवा
अमन गोयल के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को करवाया भोजन, लायंस क्लब सदस्यों ने सेवा एवं सम्मान का दिया संदेश

बठिंडा। लायंस क्लब बठिंडा ग्रीन की ओर से लॉयन रजनीश गोयल के बेटे अमन गोयल के जन्मदिन के अवसर पर वृद्धाश्रम में लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें भोजन करवाकर सेवा एवं सम्मान का संदेश दिया।
क्लब के प्रधान लायन नीरज गोयल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा के साथ मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अमन गोयल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सेवा कार्य में लायन नीरज गोयल, लायन डी. गोयल, लायन अशोक कंसल, लायन रजनीश गोयल, लायन मनीष अग्रवाल, लायन रविंदर गर्ग, लायन भूपिंदर मंगला, सीमा गोयल, सुनीता रानी कंसल एवं मीनू अग्रवाल सहित क्लब के सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया।




