Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bathinda

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

बठिंडा से तेल लेकर जालंधर आ रहा था टैंकर; हादसे के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया लापरवाही का आरोप

जालंधर। शहर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल टैंकर और हुंडई वेन्यू कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टैंकर को भी नुकसान पहुंचा। राहत की बात रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी गहमागहमी हुई। दोनों वाहन चालकों ने हादसे के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बताया।

टैंकर ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

पेट्रोल टैंकर चालक सरबजीत सिंह के अनुसार वह बठिंडा से तेल लोड करके जालंधर की ओर आ रहा था। उसका दावा है कि वह अपनी निर्धारित साइड में डिवाइडर के साथ वाहन चला रहा था।

सरबजीत सिंह ने बताया कि उसके पास हादसे का पूरा वीडियो मौजूद है। उसके अनुसार वीडियो से स्पष्ट हो सकता है कि दुर्घटना कार चालक की गलती से हुई।

कार सवार ने टैंकर चालक पर लगाया गलत कट मारने का आरोप

दूसरी ओर, मकसूदियां निवासी पाठी बलदेव सिंह खालसा ने टैंकर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से निकले थे।

उनका दावा है कि टैंकर चालक ने गलत तरीके से कट मारा, जिसके कारण कार घूम गई और टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा और दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बलदेव सिंह ने कहा कि वह अपनी दिशा में चल रहे थे और हादसा टैंकर चालक की लापरवाही के कारण हुआ।

कार में तीन लोग सवार थे

कार में बलदेव सिंह के साथ उनके माता-पिता समेत कुल तीन लोग सवार थे। यात्री सुरताज जीत कौर ने बताया कि टक्कर अचानक हुई, जिससे परिवार के लोग सहम गए।

टक्कर के कारण कार आगे और पीछे से क्षतिग्रस्त हुई। हालांकि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल सुखविंदर सिंह के अनुसार पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर की सूचना मिलने पर जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया।

पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

हमारे मठ | हम बोलते हैं सच, बिना डर
वेबसाइट: bhagwahindustan.in
RNI No.: HARHIN/2023/90591

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!