नांदेड़ साहिब की घटना के बाद सुखबीर बादल से मिलने पहुंचे अकाली नेता और कार्यकर्ता
पैतृक गांव बादल में बठिंडा शहरी हलके के अकाली नेताओं ने जाना हालचाल, अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए की अरदास

बठिंडा। तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में हाल ही में हुई घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल वीरवार को अपने पैतृक गांव बादल स्थित निवास पर पहुंचे। इस दौरान बठिंडा शहरी विधानसभा हलके के अकाली दल प्रभारी इकबाल सिंह बबली ढिल्लों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता गांव बादल पहुंचे।
अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नांदेड़ साहिब में हुई घटना पर चिंता जताई और सुखबीर बादल के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र के लिए अरदास की।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुखबीर बादल के साथ मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ रहने की कामना की।
ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर बलजीत सिंह बीड़बहमन, दलजीत सिंह बराड़, निर्मल सिंह संधू, ओम प्रकाश शर्मा, मोहनजीत पुरी, कुलदीप नंबरदार, चमकौर मान, अमित कपूर, राजिंदर सिंह मान, दर्शन सिंह रोमाणा, विनोद कुमार बोदी, जगदीप सिंह गेहरी, बीबी बलविंदर कौर, बीबी जोगिंदर कौर, रोशन गियाना, राजदीप सिंह सोई और मनिंदर सिंह सहित कई अकाली नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




