Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

डबवाली में नशा तस्करों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार

6.700 ग्राम हेरोइन के साथ 30 प्रतिबंधित और 140 नशीली गोलियां बरामद, अलग मामले में फरार चल रहा कथित मुख्य तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

डबवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 6.700 ग्राम हेरोइन, 30 प्रतिबंधित बुप्रेनोरफिन गोलियां और 140 टेम्पेन्टाडोल गोलियां बरामद की गई हैं। इसके साथ ही एक अन्य मामले में हेरोइन तस्करी के आरोप में फरार चल रहे कथित मुख्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने गांव मसीतां में गश्त के दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू को संदेह के आधार पर काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2023 के बीच नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े से जुड़े 8 मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीम ने गांव देसूमलकाना से कालांवाली रोड पर नाकाबंदी के दौरान प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार धरविन्द्र सिंह उर्फ बब्बू को काबू कर उसके कब्जे से 6.700 ग्राम हेरोइन बरामद करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक धरविन्द्र सिंह के खिलाफ वर्ष 2015 से 2025 तक चोरी के चार और लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा कालांवाली पुलिस ने 26 अगस्त को 11.900 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए हरदौला उर्फ लाला से पूछताछ में मिले कथित सुरागों के आधार पर हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित बताए जा रहे मनप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से कथित नशा तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल सभी मामलों में जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डबवाली पुलिस ने आमजन से भी नशे की तस्करी अथवा सेवन से जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!