छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, अगले 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क

आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार, 33 डिग्री तापमान के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म

रायपुर, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, मंगलवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 सितंबर को राजधानी रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रारोड में सबसे कम तापमान

सोमवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून की वापसी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

मौसम की इन परिस्थितियों के बीच प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। अगले कुछ दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!