Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jaipur

11वीं के छात्रों को मिलेगा चौथा ऑप्शनल सब्जेक्ट

अब दूसरी स्ट्रीम के विषय भी चुन सकेंगे, साइंस स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस का विकल्प

राजस्थान में 11वीं कक्षा के छात्रों को अब पढ़ाई में ज्यादा विकल्प मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में चौथा ऑप्शनल सब्जेक्ट लेने की अनुमति दे दी है। नई व्यवस्था के तहत छात्र अपनी स्ट्रीम के बाहर के विषय भी चुन सकेंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लागू हुई व्यवस्था

शिक्षा विभाग के अनुसार यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया गया है, ताकि छात्रों को उनकी रुचि और करियर जरूरतों के अनुसार विषय चुनने की सुविधा मिल सके।

अब 4 ऑप्शनल और 1 कंपल्सरी सब्जेक्ट

नए नियमों के अनुसार 11वीं में छात्र अब 4 ऑप्शनल सब्जेक्ट और 1 कंपल्सरी विषय अंग्रेजी ले सकेंगे। पहले सामान्य तौर पर 3 ऑप्शनल और 2 कंपल्सरी विषयों का सिस्टम लागू था। हालांकि पुराना सिस्टम भी जारी रहेगा।

दूसरी स्ट्रीम के विषय भी चुन सकेंगे

यदि स्कूल में संबंधित विषय और शिक्षक उपलब्ध होंगे तो छात्र अपनी स्ट्रीम से बाहर के विषय भी चौथे ऑप्शनल के रूप में चुन सकेंगे। उदाहरण के तौर पर साइंस का छात्र इकोनॉमिक्स या हिंदी ले सकेगा, जबकि आर्ट्स या कॉमर्स के छात्र मैथ्स या बायोलॉजी चुन सकेंगे।

साइंस स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस का विकल्प

नए आदेश के अनुसार यदि स्कूल में कंप्यूटर साइंस विषय स्वीकृत नहीं है, तब भी साइंस स्ट्रीम के छात्र चौथे विषय के रूप में कंप्यूटर साइंस चुन सकेंगे। इसके लिए स्कूल में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर या सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का पद होना जरूरी होगा।

फिजिकल एजुकेशन भी मिलेगा

एकल स्ट्रीम वाले स्कूलों में छात्र फिजिकल एजुकेशन विषय भी चौथे ऑप्शनल के रूप में ले सकेंगे, बशर्ते स्कूल में फिजिकल टीचर उपलब्ध हो।

प्रिंसिपल करेंगे अंतिम फैसला

कौन-कौन से अतिरिक्त विषय उपलब्ध होंगे, इसका अंतिम निर्णय स्कूल प्रिंसिपल करेंगे। स्कूलों में विषय और शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर छात्रों को विकल्प दिए जाएंगे।

रिजल्ट से पहले मांगे जाएंगे ऑप्शन

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 10वीं के रिजल्ट से पहले ही संभावित छात्रों से विषयों के विकल्प लिए जाएं, ताकि समय रहते व्यवस्था की जा सके।

किशनदान चारण ने बताया कि स्कूलों से नए विषयों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। वहीं सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!