Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
उज्जैन

बिहार में आंधी-बारिश से 9 की मौत

टना में 200 से ज्यादा पेड़ गिरे, जाम में फंसे तेजस्वी बाइक से निकले

पटना। बिहार में पिछले 10 दिनों से जारी तेज आंधी और बारिश ने शुक्रवार को भारी तबाही मचाई। राजधानी पटना समेत कई जिलों में तेज तूफान, बारिश और ठनका गिरने की घटनाओं में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।

पटना में 30 मिनट के तूफान ने मचाई तबाही

पटना में महज आधे घंटे की तेज बारिश और तूफान के कारण 200 से ज्यादा पेड़ गिर गए, जबकि पूरे जिले में 600 से अधिक पेड़ धराशायी हो गए। कई जगहों पर होर्डिंग्स उड़ गईं और 50 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शहर में जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

जाम में फंसे तेजस्वी यादव, बाइक से निकले

भीषण जाम के कारण लोगों को दो किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ घंटे तक का समय लगा। देर रात तक पटना के कई इलाकों में लंबा जाम लगा रहा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जाम में फंस गए, जिसके बाद उन्हें अपनी कार छोड़कर बाइक से निकलना पड़ा।

पेड़ गिरने और ठनका से कई लोगों की मौत

पटना के गर्दनीबाग, गोल्फ क्लब और नेउरा इलाके में पेड़ गिरने और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई। वहीं वैशाली, भोजपुर और समस्तीपुर में भी ठनका गिरने से लोगों की मौत हुई। कई लोग घायल भी हुए हैं।

अस्पतालों और सरकारी परिसरों में भी नुकसान

तेज आंधी के कारण PMCH और LNJP अस्पताल परिसर में पेड़ गिर गए और जलजमाव की स्थिति बन गई। सचिवालय, पटना जू, बापू टावर और कई सरकारी कार्यालयों में भी नुकसान हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पटना जू और बापू टावर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

फ्लाइट डायवर्ट, ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित

खराब मौसम के कारण कोलकाता से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। वहीं पटना जंक्शन पर लोहे का शेड गिरने से रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

20 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार को पटना समेत 20 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 11 मई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 10 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में और बदलाव आने की संभावना जताई गई है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!