Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
गोपालगंज

गोपालगंज में सड़क हादसे में बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की मौत

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

गोपालगंज में एक बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गांव के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मृतक की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के दीवान परसा गांव निवासी 35 वर्षीय वरुण कुमार राय के रूप में हुई है।

आंधी-बारिश में स्कूटी से गिरे

जानकारी के अनुसार, वरुण कुमार राय अपने दोस्त के यहां राजपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और भारी बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण वे संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए।

पीछे से आए वाहन ने कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने घायल वरुण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वरुण कुमार राय अपने परिवार का भरण-पोषण बिल्डिंग मटेरियल के व्यवसाय से करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!