Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी, दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप से बचने की सलाह

पूगल | बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच हीटवेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। आमजन को लू और तापघात से बचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

राजकीय उप जिला अस्पताल पूगल ने भी गर्मी और हीटवेव से निपटने के लिए विशेष तैयारी की है। अस्पताल प्रभारी डॉ. रामस्वरूप ज्याणी ने बताया कि आमजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक खुली धूप में निकलने से बचें। यदि अत्यावश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर को हल्के सूती कपड़े से ढककर ही घर से निकलें।

डॉ. ज्याणी ने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये वर्ग हीटवेव से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, इसलिए इनके लिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए या हीट स्ट्रोक की स्थिति बन जाए तो उसे तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर ले जाएं। शरीर को गीले कपड़े से पोंछें, ठंडे पानी से शरीर को बार-बार साफ करें और सिर पर सामान्य तापमान का पानी डालें, ताकि शरीर का तापमान तेजी से कम किया जा सके।

शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए ओआरएस घोल, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थ देना फायदेमंद है। इससे शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने में मदद मिलती है और लू के असर को कम किया जा सकता है।

डॉ. ज्याणी ने चेतावनी दी कि लू जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!