Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
haryana

हिसार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कचरा उठाने पहुंची टीम का विरोध

राजगुरु मार्केट में कर्मचारियों ने सड़क पर फेंका कचरा

हिसार में नगर पालिका कर्मचारी संघ की मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। शहर में करीब 1500 मीट्रिक टन कचरा जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने तोशाम रोड और राजगुरु मार्केट समेत कई क्षेत्रों से कचरा उठाने का प्रयास किया, लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने ट्रालियों में भरा कचरा वापस सड़क पर गिरा दिया।

जेसीबी की हवा निकाली, पुलिस बनी रही तमाशबीन

विरोध के दौरान कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की हवा भी निकाल दी। मौके पर स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन कर्मचारी लगातार नारेबाजी करते रहे।

इस दौरान प्रशासन और पुलिस दोनों ही बेबस नजर आए। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

11 मई तक बढ़ाई गई हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल अब 11 मई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार सहमति बनने के बावजूद सरकार ने मांगों को लागू नहीं किया। ऐसे में कर्मचारियों के पास हड़ताल के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।

शहर में गंदगी से बढ़ी लोगों की परेशानी

हड़ताल के कारण मिल गेट एरिया, राजगुरु मार्केट, आजाद नगर, ऑटो मार्केट और ठंडी सड़क सहित कई क्षेत्रों में गंदगी फैल गई है।

वहीं नगर निगम की अन्य सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। लोगों को पिछले कई दिनों से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, एनडीसी, एनएसी, मैरिज रजिस्ट्रेशन और प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

#Hisar #SanitationStrike #MunicipalCorporation #Haryana #GarbageIssue #Strike #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!