Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
haryana

शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हरियाणा CM नायब सैनी

मंच पर सेकेंड लाइन में मिली जगह

हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी की पहली बार बन रही सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। समारोह के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री सैनी को दूसरी पंक्ति में जगह दी गई। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma भी बैठे नजर आए।

मंच की पहली पंक्ति में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और टीडीपी प्रमुख N. Chandrababu Naidu मौजूद रहे।

बंगाल चुनाव प्रचार में निभाई थी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने मोयना विधानसभा में रोड शो किया था और श्रीरामपुर, चंपदनी, चंदीताला, जंगीपारा तथा उत्तरपारा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लिया था।

बताया जा रहा है कि जिन छह विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने प्रचार किया, उनमें से चार सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों को जीत मिली। इसे लगभग 70 प्रतिशत सफलता माना जा रहा है।

परिवर्तन यात्रा में भी रहे सक्रिय

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान भी मुख्यमंत्री सैनी ने कई जनसभाओं को संबोधित किया था। उन्होंने मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया।

इसके अलावा हुगली क्षेत्र में आयोजित कई नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होकर उम्मीदवारों को जीत का आशीर्वाद दिया।

अब पंजाब चुनाव पर पार्टी की नजर

सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व अब मुख्यमंत्री नायब सैनी को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में भी बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। मुख्यमंत्री पिछले कुछ समय से पंजाब में लगातार सक्रिय हैं और वहां के नेताओं व लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

#NayabSaini #WestBengal #BJP #ShapathGrahansamaroh #HaryanaCM #Politics #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!