जोधपुर शहर के अलग-अलग इलाकों का IAS अधिकारी ने किया निरीक्षण
डंपिंग स्टेशन से विकास कार्यों तक लिया जायजा, स्वच्छता व्यवस्था पर रहा खास फोकस

Alok Ranjan ने जोधपुर शहर में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ Rahul Jain भी मौजूद रहे।
मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने नगर निगम द्वारा काजरी के पास बनाए गए मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का भी दौरा किया। इस नई व्यवस्था के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले ऑटो टिपर अब सीधे ट्रांसफर स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से कचरे को कंटेनरों के जरिए केरू यार्ड भेजा जाएगा।
150 टन तक कचरा रखने की क्षमता
नगर निगम कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि इस नई व्यवस्था से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस डंपिंग स्टेशन में करीब 150 टन तक कचरा एकत्रित किया जा सकता है।
अब कचरे को खुले में ले जाने के बजाय विशेष वाहनों के जरिए सीधे केरू डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया जाएगा, जिससे प्रदूषण और गंदगी में कमी आएगी।




