लकड़ी बुरादे के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, 2 घंटे बाद पाया काबू
सालावास रोड पर मचा हड़कंप, कई फायर स्टेशन की टीमें पहुंचीं मौके पर

Jodhpur के सालावास पाल मेला रोड स्थित लकड़ी के बुरादे के गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
चार फायर स्टेशनों की गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
आग लगने की सूचना मिलते ही बासनी, चौपासनी, शास्त्री नगर और बोरानाडा फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगातार करीब दो घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया।
लकड़ी के बुरादे के कारण तेजी से फैली आग
फायर ब्रिगेड टीम के प्रशांत सिंह ने बताया कि गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी का बुरादा रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




