Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

राजस्थान में इस सत्र भी मिलेगी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप

राजस्थान में इस सत्र भी मिलेगी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप

Rajasthan के लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सत्र 2026-27 में भी राज्य सरकार की विभिन्न प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं जारी रहेंगी। पात्र विद्यार्थियों को इस बार भी छात्रवृत्ति का लाभ शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से मिलेगा।

स्कूल स्तर से पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया

इस बार विद्यार्थियों को अलग से आवेदन नहीं करना होगा। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को विद्यार्थियों का डेटा अपडेट कर शाला दर्पण पोर्टल पर छात्रवृत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन भेजने होंगे। सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

प्री-मैट्रिक स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 10 तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा कक्षा 1 से 10 तक सफाई एवं स्वास्थ्य कार्य से जुड़े परिवारों के बच्चों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति योजना जारी रहेगी।

केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत कक्षा 9 और 10 के ओबीसी, एससी और एसटी विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी जारी रहेगी स्कॉलरशिप

पोस्ट-मैट्रिक स्तर पर कक्षा 11वीं और 12वीं के एससी, एसटी, ओबीसी, आर्थिक पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं जारी रहेंगी।

इसके अलावा शहीद या दिव्यांग सैनिकों के बच्चों और भूतपूर्व सैनिकों की प्रतिभावान पुत्रियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं लागू रहेंगी।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा सहारा

शिक्षा विभाग के अनुसार इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़कर रखना है, ताकि वे बिना आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस बार भी पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!