Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

राजधानी में 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए, कड़ी जांच के बाद केंद्रों में मिला प्रवेश

NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, फिजिक्स रहा कठिन तो बायोलॉजी आसान

रविवार को राजधानी रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान करीब 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 10 बजे से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।

परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। केंद्रों में प्रवेश से पहले छात्रों की सघन जांच की गई, यहां तक कि जूते उतरवाकर भी चेकिंग की गई। केवल एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ही अंदर ले जाने की अनुमति दी गई।

परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। अधिकांश छात्रों ने फिजिक्स को कठिन, केमिस्ट्री को औसत और बायोलॉजी को अपेक्षाकृत आसान बताया। छात्रों के अनुसार, फिजिक्स में कॉन्सेप्ट आधारित और समय लेने वाले प्रश्न अधिक थे, जबकि केमिस्ट्री में स्टेटमेंट बेस्ड और लॉजिकल सवालों की संख्या ज्यादा रही। वहीं बायोलॉजी में अधिकतर प्रश्न NCERT आधारित होने के कारण आसान लगे।

कुल मिलाकर प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम से कठिन माना गया। लंबे सवालों के चलते कई छात्रों को समय प्रबंधन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। कई अभिभावकों ने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी दबाव रहता है, लेकिन इस बार केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नजर आए।

छात्रों की प्रतिक्रिया:

  • “पेपर ओवरऑल मॉडरेट था, लेकिन फिजिक्स काफी कठिन लगा। बायोलॉजी में समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा।” – आलिया परवीन
  • “फिजिक्स आसान लगा, लेकिन प्रश्न लंबे थे। केमिस्ट्री में स्टेटमेंट आधारित सवालों में ज्यादा समय लगा।” – सृष्टि
  • “बायोलॉजी अपेक्षाकृत आसान था, लेकिन फिजिक्स में कुछ प्रश्न छूट गए।” – रुकसार परवीन

इस बार प्रश्नपत्र में स्टेटमेंट बेस्ड और ‘मैच द फॉलोइंग’ प्रकार के सवाल अधिक रहे। बायोलॉजी में मल्टी-स्टेटमेंट प्रश्न और फिजिक्स में ग्राफिकल सवालों ने छात्रों को उलझाया। वहीं डीएनए फिंगरप्रिंटिंग और श्वसन प्रक्रिया से जुड़े प्रश्नों ने छात्रों की अवधारणा की गहरी समझ को परखा।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!