Uncategorized

डबवाली में डायल 112 की गाड़ी में लगी आग

डबवाली में डायल 112 की गाड़ी में लगी आग

तीन पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान; इवेंट पूरा कर लौटते समय शॉर्ट सर्किट से हादसा

डबवाली। सिरसा जिले के उपमंडल डबवाली के तहत ओढ़ां थाना की डायल 112 (ERV) गाड़ी शनिवार रात हादसे का शिकार हो गई। गांव रामगढ़ से राजपुरा मार्ग पर गश्त के दौरान चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई।

गनीमत रही कि गाड़ी में सवार तीनों पुलिसकर्मियों ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अचानक उठने लगा धुआं

जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी एक इवेंट पूरा करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वाहन के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

गाड़ी में आग लगने के बाद तीनों पुलिसकर्मी तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही देर में आग तेज हो गई और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

बड़ा हादसा टला

समय रहते पुलिसकर्मियों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!