Uncategorized

10वीं के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, बीजवाड़ फाटक के पास मिला शव

Alwar के मालाखेड़ा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 10वीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छात्र के दोनों पैर कट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बीजवाड़ फाटक के पास मिला शव

हादसा मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन से आगे बीजवाड़ फाटक के पास बुधवार सुबह हुआ। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अनंत पुत्र नटवर निवासी नंगली झामावत, मालाखेड़ा के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार बोला- स्कूल की जगह पटरी तक कैसे पहुंचा?

मृतक के ताऊ मुकेश ने बताया कि अनंत सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। वह रोजाना मालाखेड़ा स्थित नवीन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस से जाता था, लेकिन बुधवार को स्कूल नहीं पहुंचा।

कुछ देर बाद पुलिस का फोन आने पर परिवार को हादसे की जानकारी मिली। परिजन तुरंत Alwar District Hospital पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों का कहना है कि अनंत रेल पटरी तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस का कहना है कि परिवार की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!