Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर: सड़कें बनीं तालाब, गाड़ियां फंसीं; बिहार के बगहा में 300 घर डूबे, आगरा में 20 फीट गहरा गड्ढा

बिहार के बगहा में 300 घर डूबे, आगरा में 20 फीट गहरा गड्ढा

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर करीब चार फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए और प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो वर्ष 2011 के बाद अगस्त के शुरुआती दिनों में सबसे अधिक बताई जा रही है।

यूपी में नदियां उफान पर, काशी के घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में पिछले 25 दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाट पानी में डूब गए हैं। करीब 84 घाटों का आपसी संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुसने की जानकारी सामने आई है।

आगरा में बारिश के बीच सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा फिर रोकी

जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई। खराब मौसम के चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

बिहार में 300 घरों में घुसा गंडक का पानी

नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार में भी दिखाई दे रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है और कई गांवों में पानी भर गया है। बगहा में गंडक नदी का पानी करीब 300 घरों में घुस गया, जिसके बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

देशभर में बारिश से हालात बिगड़े

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में जलभराव के बीच बच्चे सिर पर बैग रखकर पानी से भरे रास्ते पार कर स्कूल जाते दिखाई दिए। यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में भी सड़कों पर पानी भर गया, जहां बच्चे पानी में मस्ती करते नजर आए।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

‘हमारे मठ’ की नजर

लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर देश के कई शहरों में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। दिल्ली-NCR से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों तक बारिश और बाढ़ से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए प्रशासन और लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!