हूती विद्रोहियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 घायल; कई इलाकों में आग
सऊदी में 11 घायल; कई इलाकों में आग

सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में हूती हमले के बाद कई जगहों पर आग की ऊंची लपटें उठती देखी गईं।ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को यमन और सऊदी अरब में एक साथ बड़े पैमाने पर हमले किए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।यमन में सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमलापहला हमला यमन सरकार के सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन के जरिए किया गया। इस हमले में 58 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।यमन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि इस हमले का “सही समय और सही जगह पर जवाब” दिया जाएगा।सऊदी अरब के नजरान में भी हमलादूसरा हमला सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में हुआ, जिसमें 11 नागरिक घायल हो गए। घायलों में 7 सऊदी नागरिक, 1 यमनी, 2 मिस्री और 1 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा एक 4 साल का बच्चा भी घायल हुआ है।हमले के बाद नजरान के कई हिस्सों में आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



