थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने स्कूल में फायरिंग की:पहले घर पर दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल में 6 को मारा
फिर स्कूल में 6 को मारा

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक हाई स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने शुक्रवार को अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में 3 टीचर और 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।पुलिस के मुताबिक, घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। जांच में पता चला कि स्कूल जाने से पहले छात्र ने अपने घर में दादा-दादी की हत्या की थी। बाद में दोनों के शव घर से बरामद हुए।पुलिस ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो खुद शिक्षक थे। हमले के बाद आरोपी छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्र ने यह वारदात क्यों की। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गोलीबारी के बाद स्कूली छात्र बिल्डिंग से बाहर सड़क पर आ गए।गोलियां चलते ही क्लासरूम में छिप गए छात्रप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, छात्र जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बाहर मौजूद लोग एक-दूसरे को संभालते नजर आए।थाईलैंड में पहले भी हो चुकी हैं गोलीबारी की घटनाएं थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद थाई सरकार ने हथियारों की उपलब्धता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की निगरानी बढ़ाने की बात कही थी।इसके बावजूद समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।




