जयपुर में आज कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, संजय सर्किल से बड़ी चौपड़ तक निकलेगा
संजय सर्किल से सुबह 10 बजे शुरू होगा पैदल मार्च, सुनील शर्मा, प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को ‘जयपुर बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा। कांग्रेस के अनुसार पैदल मार्च सुबह 10 बजे संजय सर्किल से शुरू होकर बड़ी चौपड़ तक पहुंचेगा। मार्च में जयपुर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाएंगे। पार्टी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मार्च में शामिल होने की तैयारी की है। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। मार्च में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, अर्चना शर्मा, आरआर तिवाड़ी और पुष्पेंद्र भारद्वाज समेत कई कांग्रेस नेता शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह संजय सर्किल पर एकत्र होंगे और वहां से पैदल मार्च के रूप में बड़ी चौपड़ की ओर रवाना होंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, मार्च के जरिए जयपुर शहर से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की गई है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए मार्च को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम माना जा रहा है।




