jaipur

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा, अब 28 फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद

31 अगस्त को होना था रिटायरमेंट, केंद्र ने 6 महीने का एक्सटेंशन मंजूर किया; 28 फरवरी 2027 तक संभालेंगे मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के कार्यकाल को केंद्र सरकार ने छह महीने का विस्तार दे दिया है। श्रीनिवास का मौजूदा कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त होना था। एक्सटेंशन मिलने के बाद वे अब 28 फरवरी 2027 तक राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।

राज्य सरकार की ओर से 23 जुलाई को केंद्र सरकार को उनके कार्यकाल के विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। श्रीनिवास ने 17 नवंबर 2025 को राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था।

1989 बैच के IAS अधिकारी हैं श्रीनिवास

वी. श्रीनिवास 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले वे करीब सात साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे। वे केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।

23 दिन पहले ही सामने आ गई थी एक्सटेंशन की खबर

मुख्य सचिव के कार्यकाल बढ़ाए जाने की संभावना को लेकर पहले ही खबर सामने आ गई थी। 28 जुलाई को प्रकाशित रिपोर्ट में वी. श्रीनिवास के एक्सटेंशन की संभावना बताई गई थी। अब केंद्र की मंजूरी के बाद इस पर आधिकारिक मुहर लग गई है।

पहले भी मुख्य सचिवों को मिल चुका है एक्सटेंशन

राजस्थान में मुख्य सचिवों को कार्यकाल विस्तार मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्य सचिव रहीं उषा शर्मा को छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। वसुंधरा राजे सरकार के दौरान मुख्य सचिव रहे सीएस राजन को भी छह महीने का कार्यकाल विस्तार मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!