ग्वालियर

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर प्रेमी ने भी छोड़ा

पति को प्रेम संबंध का पता चला तो रिश्ता टूटा, अब शादी से मुकरने पर महिला ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR

ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने युवक पर शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले मोहल्ले में झाड़ू-पोंछा का काम करने के दौरान उसकी पहचान हुसैन खान से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संबंध बन गए। महिला का आरोप है कि हुसैन ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ पति-पत्नी जैसे संबंध बनाए। कुछ समय बाद महिला के पति को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई, जिसके बाद पति ने रिश्ता तोड़ दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद वह हुसैन के साथ रहने लगी। इसी दौरान वह करीब दो माह की गर्भवती हो गई और उसने हुसैन से शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी शादी से बचने के लिए बहाने बनाने लगा। शिकायत के अनुसार, 5 अगस्त की रात करीब 12 बजे हुसैन महिला के घर आया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता महिला थाना पड़ाव पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के साथ पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों की भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!