sirsa

सिरसा में आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र का दौरा, होशियारी लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह

बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि रिजॉर्ट में श्रद्धांजलि समारोह, रक्तदान शिविर व भजन-कीर्तन का आयोजन; सुरजेवाला और बड़ौली के भी पहुंचने की संभावना

सिरसा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर आज वीरवार को सिरसा में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है। बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि रिजॉर्ट में होने वाले समारोह में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के सुबह करीब 9:15 बजे पहुंचने की जानकारी है।

समारोह को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शर्मा परिवार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।

बड़ौली और सुरजेवाला के पहुंचने की भी संभावना

कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा जिले के कई कांग्रेस नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे।

वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उनके पहुंचने की स्थिति में कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखने को मिल सकती है।

हर साल आयोजित होता है रक्तदान शिविर

होशियारी लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में युवाओं के रक्तदान करने की उम्मीद है। इसके साथ ही भजन-कीर्तन के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

पुराना कांग्रेसी परिवार रहा है शर्मा परिवार

होशियारी लाल शर्मा और उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। शर्मा शांत स्वभाव के नेता थे और कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके थे। वे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे।

उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर सिरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत अपने पोते मोहित शर्मा को सौंप दी। मोहित शर्मा वर्तमान में युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

परिवार के अन्य सदस्य भी कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं। उनके बेटे राजकुमार शर्मा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रहे हैं। राजेश शर्मा, मोहित शर्मा और युवा नेता देवांश शर्मा भी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

कार्यक्रम स्थल: रिद्धि-सिद्धि रिजॉर्ट, बेगू रोड, सिरसा
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!