Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : राजपाल बैनीवाल

ऐलनाबाद में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन ने किया ध्वजारोहण, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

ऐलनाबाद, 15 अगस्त। ऐलनाबाद की अतिरिक्त अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें किसान कल्याण प्राधिकरण की एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन राजपाल बैनीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में पुलिस, एनसीसी तथा अन्य टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जबकि स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन राजपाल बैनीवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में असंख्य वीरों ने अपना योगदान दिया और आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और युवा शक्ति शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल, तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्यों में शामिल है और वर्ष 2026-27 में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद लगभग 15.18 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 11 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के संतुलित विकास का परिणाम है। सेवा क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जबकि कृषि और विनिर्माण क्षेत्र भी हरियाणा की आर्थिक शक्ति के मजबूत आधार हैं। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक विकास के साथ निवेश को बढ़ावा मिले, नए उद्योग स्थापित हों, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें, किसानों की आय में वृद्धि हो और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। समारोह में एसडीएम पारस भागोरिया, तहसीलदार शुभम, मार्केट कमेटी चेयरमैन भगवान सिंह कंबोज, निताशा राकेश सिहाग, भूरा राम डूडी, नरेश कटारिया, रवि, राजीव वधवा, वेद प्रिय गुप्ता, गजानंद स्वामी, जतिंद्र शर्मा, चंद सोनी सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!