Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

जंडवाला बिश्नोईयां मामले में डबवाली पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच के लिए एसआईटी गठित

एसपी डबवाली जसलीन कौर ने ग्रामीणों और पीड़ित परिवार से की मुलाकात, डीएसपी मुख्यालय योगेश कटारिया के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित होने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया

डबवाली, 15 अगस्त। जंडवाला बिश्नोईयां गांव में किसान के साथ मारपीट और उसकी बाइक चोरी होने के मामले में ग्रामीणों द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध के बाद डबवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस ने पीड़ित परिवार एवं ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय डबवाली योगेश कटारिया के नेतृत्व में विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया है। इस टीम में थाना सदर डबवाली के प्रभारी निरीक्षक दलीप सिंह, एवीटी/स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार तथा साइबर सेल डबवाली के प्रभारी को शामिल किया गया है। एसआईटी द्वारा घटना से जुड़े सभी तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों, घटनाक्रम और सामने आए आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में घटना के संबंध में पीड़ित किसान राजेश कुमार की किसी प्रकार की भूमिका सामने नहीं आई है। पीड़ित किसान राजेश कुमार के अनुसार 6 जुलाई की रात वह खेत से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान राजस्थान नहर के पास अज्ञात हमलावर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसकी बाइक भी चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में ग्रामीणों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उचित कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच निष्पक्ष, तथ्यात्मक और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तेजी से की जाएगी तथा यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी डबवाली के आश्वासन और एसआईटी गठित किए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। पुलिस विभाग ने कहा कि डबवाली पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाती है, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जा सके और दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!