Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

24 ग्रामीण रूटों पर बढ़ेगी बस सेवा, 180 परमिट के लिए 30 सितंबर तक आवेदन

सिरसा-डबवाली रूट पर सबसे अधिक 44 परमिट, ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों और कस्बों से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

सिरसा। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत सिरसा जिले के 24 ग्रामीण बस रूटों के लिए कुल 180 न्यूनतम परमिट निर्धारित किए हैं। इन रूटों पर स्टेज कैरिज परमिट प्रदान करने के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आरटीए सचिव बिश्नोई ने बताया कि परिवहन आयुक्त, हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिले के लिए अधिसूचित 24 ग्रामीण रूटों पर निर्धारित न्यूनतम परमिट के लिए इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 30 सितंबर तक जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, सिरसा के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन के साथ 25 हजार रुपये आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि इन रूटों पर परमिट मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बस परिवहन सुविधा का विस्तार होगा तथा आमजन को शहरों एवं प्रमुख कस्बों तक आने-जाने के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। विभाग द्वारा निर्धारित रूटों में सिरसा-डबवाली मार्ग पर सबसे अधिक 44 न्यूनतम परमिट निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सिरसा-ऐलनाबाद रूट पर 22, डबवाली-ऐलनाबाद रूट पर 18 तथा सिरसा-बणी रूट पर 16 न्यूनतम परमिट निर्धारित किए गए हैं। रूट नंबर 315 पर सिरसा-डबवाली से बणी वाया शेरगढ़, सकताखेड़ा, अबूबशहर, सुकेराखेड़ा, गिदड़खेड़ा, गंगा, कालूआना और बचेर के लिए दो परमिट निर्धारित हैं। रूट नंबर 316 डबवाली-ऐलनाबाद वाया अलीकां, मसीतां, मटदादू, मौजगढ़, गोरीवाला, बिज्जूवाली, केहरवाला, सादेवाला, ढुढियांवाली, जीवननगर और बुढीमेड़ी चौक के लिए 18 परमिट रखे गए हैं। रूट नंबर 317 सिरसा-ऐलनाबाद वाया भंभूर, नानकपुर, ओटू, अभोली, रानियां, जीवननगर, बुढीमेड़ी चौक और प्रतापनगर के लिए 14 परमिट निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार डबवाली-जोतांवाली, डबवाली-मटेर, सिरसा-रतिया, सिरसा-चौटाला, सिरसा-बणी, सिरसा-नाथौर, कालांवाली-रानियां, सिरसा-रोड़ी, सिरसा-बरूवाली, सिरसा-कालांवाली, सिरसा-फतेहाबाद, डबवाली-कालांवाली, सिरसा-राजपुरा साहनी, सिरसा-बचेर और सिरसा-कुटियाना सहित अन्य ग्रामीण रूटों को भी योजना में शामिल किया गया है। रूट नंबर 322 सिरसा-ऐलनाबाद के लिए 22, रूट नंबर 323 सिरसा-बणी के लिए 16, रूट नंबर 324 सिरसा-डबवाली के लिए 44, रूट नंबर 328 सिरसा-रोड़ी के लिए आठ तथा रूट नंबर 331 सिरसा-फतेहाबाद के लिए आठ परमिट निर्धारित किए गए हैं। वहीं कई अन्य रूटों पर दो, चार और छह परमिट निर्धारित किए गए हैं। इन बस सेवाओं के शुरू होने से जिले के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और रोजाना शहरों में आने-जाने वाले ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है। परिवहन विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 30 सितंबर आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि है और आवेदन के साथ 25 हजार रुपये शुल्क जमा करवाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!