चोरी केस में दूसरा सह-आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और जेवर बरामद
अग्रोहा थाना पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर सतीश उर्फ बुल्ट को पकड़ा, मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
हिसार के अग्रोहा थाना क्षेत्र में घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे सह-आरोपी सतीश उर्फ बुल्ट निवासी अग्रोहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 24 सितंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार अग्रोहा निवासी संजय की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी रवि उर्फ राणा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। चोरी के सोने के आभूषण भी पुलिस ने बरामद कर जब्त किए।
जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी सतीश उर्फ बुल्ट को गिरफ्तार किया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे अदालत में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।




